ग्राम बलियारी में होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, आनंद दूबे उर्फ अन्नु बाबू बने यज्ञ समिति के अध्यक्ष

Location: कांडी

बलियारी (गढ़वा): दीपावली के शुभ अवसर पर दिनांक 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को ग्राम बलियारी के ठाकुरबाड़ी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। पूर्व में यज्ञ आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके जयराम दूबे ने बताया कि इसी स्थान पर लगातार दो वर्षों तक श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया था, जिसमें आसपास के कई गांवों से सहयोग मिला था।

बैठक में रामनाथ दूबे, लखन चंद्रवंशी, बृजराज दूबे, शंभू दूबे, दिनेश दूबे समेत कई गणमान्य ग्रामीणों ने यज्ञ आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे सफल बनाने हेतु सुझाव दिए। ग्रामीणों ने कहा कि “जहां भूमि पुण्य से भर जाती है, वहां यज्ञ जैसे धार्मिक अनुष्ठान अपने आप होने लगते हैं। यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि सामाजिक समरसता भी बढ़ती है।”

यज्ञ आयोजन समिति का गठन

बैठक में यज्ञ आयोजन समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें स्व. उदय दूबे के पुत्र आनंद प्रकाश दूबे उर्फ अन्नु बाबू को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही रामलाला दूबे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

अन्य प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • उपाध्यक्ष: गिरिवर दूबे, धर्मेन्द्र दूबे, लखन चंद्रवंशी, सुजीत दूबे, शैलेश दूबे, सत्येन्द्र साह, शशीरंजन दूबे, अनुग्रह नारायण दूबे, गोपाल यादव आदि
  • प्रधान सचिव: शशि कान्त दूबे उर्फ डब्लू
  • सचिव: विनोद कुमार दुबे, शिवनारायण दुबे
  • संयुक्त सचिव: प्रदीप दुबे एवं अन्य
  • कोषाध्यक्ष: राजेश कुमार दुबे (अधिवक्ता), शशि कान्त द्विवेदी उर्फ सोनू, शंभूनाथ दुबे, नवनीत दुबे, सुनील चंद्रवंशी, योगेन्द्र दुबे
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी: सुनील कुमार दुबे
  • व्यवस्था प्रभारी: योगेन्द्र दुबे, बीरेन्द्र दुबे (इयार), ओमप्रकाश, बच्चू चंद्रवंशी
  • मीडिया प्रभारी: लव कुमार दुबे, धीरज दुबे (नेता), शशि कान्त द्विवेदी उर्फ सोनू

इसके अतिरिक्त, ग्राम के सक्रिय युवाओं – प्रकाश दुबे, पुजारी, संतोष कुमार, अनिल विश्वकर्मा, राजन दुबे, शिवम, सोनल, बबलू, राजू साह, बिगन, राजा बाबू, अंकित दुबे, प्रवीण दुबे आदि को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

अगली बैठक 03 नवम्बर को

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यज्ञ आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 03 नवम्बर 2025 (रविवार) को ठाकुरबाड़ी प्रांगण में होगी। इसमें आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों – स्वागत समिति, आमंत्रण समिति, यज्ञशाला एवं पूजा समिति, मंच संचालन समिति, पार्किंग प्रभारी, भंडारा प्रभारी, व्यवस्था समिति आदि का गठन किया जाएगा।

बैठक का समापन “श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ” के जयकारे एवं दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!