जमीन विवादों से बेहाल ग्रामीण, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा (प्रेस रिपोर्ट): उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने जमीन पर जबरन कब्जा, अवैध बिक्री, निर्माण में बाधा और सरकारी योजना से वंचित रहने की शिकायतें दर्ज कराई।

खतियानी रैयत की भूमि पर कब्जा, फसल नष्ट

कांडी प्रखंड के सरकोनी निवासी राजेंद्र राम ने जनसुनवाई में बताया कि वे खतियानी रैयत हैं, लेकिन गांव के कुछ दबंगों द्वारा उनकी निजी भूमि पर जबरन कब्जा कर खेती-बाड़ी करने से रोका जा रहा है। राजेंद्र राम का कहना है कि उनकी लगी फसल भी नष्ट कर दी गई है। उन्होंने भूमि से जुड़े सभी आवश्यक कागजात उपायुक्त को सौंपे। इस पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, कांडी को जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया।

बिना जानकारी बेची गई भूमि, म्यूटेशन रुकवाने की मांग

सदर प्रखंड के तिलदाग निवासी वीरेंद्र साव ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई ने उनके हिस्से की जमीन को बिना जानकारी के हैदर अली नामक व्यक्ति को बेच दिया है। अब खरीदार वीरेंद्र साव को जबरन उस जमीन से बेदखल कर रहा है। उन्होंने उपायुक्त से म्यूटेशन प्रक्रिया को रुकवाने और बिक्री रद्द करने की मांग की है। उपायुक्त ने मामले की जांच का जिम्मा एलआरडीसी को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

20 साल पुराने खरीदी गई भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा

सदर प्रखंड के संघत मोहल्ला निवासी लखन प्रसाद कश्यप ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले एक भूमि खरीदी थी, जिस पर उनका वैध दखल है। लेकिन अब जब वे उस पर निर्माण करना चाहते हैं, तो कुछ दबंग लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और काम रोक रहे हैं। इस मामले में गढ़वा अंचल अधिकारी को जांच और उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।


जनता से सीधे संवाद, हर मंगलवार और शुक्रवार को होगी जनसुनवाई

जनसुनवाई में राशन, पेंशन, आवास, मुआवजा, रोजगार और योजनाओं के लाभ सहित कई अन्य विषयों से संबंधित आवेदन भी आए। उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!