गुरु रविदास के आदर्शों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि: मिथिलेश ठाकुर

Location: Garhwa

गढ़वा:संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेराल प्रखंड के संगबरिया गांव में आयोजित जयंती समारोह में भाग लिया। रविदास समाज कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री ठाकुर ने गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

श्री ठाकुर ने कहा कि संत रविदास ने अपने वचनों और दोहों से समाज में भक्ति और समानता का संदेश दिया। उन्होंने समाज से ऊंच-नीच और भेदभाव को समाप्त कर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। गुरु रविदास ने कहा था कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से बड़ा या छोटा होता है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि गुरु रविदास का योगदान न केवल भक्ति आंदोलन में, बल्कि सामाजिक सुधार में भी अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार, जैसे “मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है,” को अपनाना ही उनकी जयंती मनाने का असली उद्देश्य होना चाहिए।

कार्यक्रम में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मेराल प्रमुख दीपमाला, मुखराम भारती, शंभु राम, संजय राम, सुरेंद्र यादव, गुड्डू राम, राजा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!