गुरु रविदास की जयंती पर सामाजिक और आर्थिक समानता की वकालत

Location: Meral

मेराल:संगवरिया स्थित गुरु रविदास आश्रम में बुधवार को गुरु रविदास जी की 648वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और एससी-एसटी कर्मचारी संघ के गढ़वा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व बामसेफ कोऑर्डिनेटर रघुराई राम ने गुरु रविदास और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की।

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गुरु रविदास जी का विचार “मन चंगा तो कठौती में गंगा” सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके विचारों को अपनाकर ही समाज में समानता लाई जा सकती है।

रघुराई राम ने गुरु रविदास की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा,
“ऐसा चाहूं राज में, मिले सबको अन्न।
छोट-बड़ सब सम बसें, रविदास रहें प्रसन्न।”

इससे स्पष्ट होता है कि गुरु रविदास जी हमेशा सामाजिक और आर्थिक समानता के पक्षधर थे। उन्होंने गैर-बराबरी पर आधारित व्यवस्था पर चोट की और समानता की वकालत की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं, और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, और मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलियार राम ने की।

इस मौके पर पूर्व शिक्षक लक्ष्मी राम, शिक्षक भरदुल राम, सुभाष कुमार रवि, सुबेश्वर राम, लालू कुमार भारती, गणेश राम, उमाशंकर राम, अर्जुन राम, मुखिया संजय राम, जय प्रकाश कुमार, अमित कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!