गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

Location: Manjhiaon


मझिआंव: प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष एवं अखंड ज्योति के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ मंदिर मझिआंव में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गायत्री परिजनों ने अनुष्ठान को सफलतापूर्वक पूरा करने का संकल्प लिया।
अनुष्ठान के तहत प्रत्येक संकल्पित गायत्री परिजन 40 दिनों में सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप करेंगे। यह अनुष्ठान दशहरा तक चलेगा। प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि सभी गायत्री परिजन प्रतिदिन 33 माला जाप कर सवा लाख मंत्र जाप का लक्ष्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान विश्व शांति और जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है।
अनुष्ठान का संकल्प लेने वालों में जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक वीरेंद्र सोनी, प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, प्रखंड सह समन्वयक देवमुनि विश्वकर्मा, प्रखंड युवा समन्वयक अशोक गुप्ता, संस्कार पीढ़ी समन्वयक धर्मशीला देवी, महिला सह समन्वयक रानी देवी, फूलझरी देवी, परिव्राजक शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सोनी, ज्ञान परीक्षा समन्वयक बेचन राम, सारों देवी एवं मीडिया प्रभारी मनोज कुमार दुबे सहित अन्य गायत्री परिजन शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!