गायत्री शक्ति पीठ परिसर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर हवन–यज्ञ संपन्न

Location: Manjhiaon

मझिआंव:

प्रखंड क्षेत्र के चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को हवन–यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की केंद्रीय टोली के सदस्य एवं जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी तथा प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह द्वारा विधिवत रूप से कराया गया।

इस दौरान गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के सिद्धांतों का वाचन तथा उनके जीवन–विचारों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों को लोककल्याणकारी पत्रिका ‘अखंड ज्योति’ का नियमित अध्ययन करने की भी सलाह दी गई।

कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष बेचन राम एवं उनकी पत्नी सारों देवी ने मुख्य यजमान के रूप में माता गायत्री, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती एवं माता वैष्णो देवी की पूजा–अर्चना की। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

आयोजन के अंत में भंडारा रखा गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर देवमुनि विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, फूलझंरी देवी, रानी देवी, गीता देवी, दिनेश पाल, वीरेंद्र सोनी, पप्पू सोनी, नंदलाल प्रजापति, सीमा देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, सीता देवी, शतरूपा देवी, आरती देवी एवं गायत्री परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    हासनदाग बालू घाट का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    शादी की 16वीं वर्षगांठ पर दंपति ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की मदद का दिया संदेश

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    मझिआंव के व्यवसायियों ने नवपदस्थापित थाना प्रभारी अमित कुमार का किया स्वागत

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    अनुकंपा नियुक्ति के तीन मामलों को मिली स्वीकृति, उपायुक्त ने नियमित बैठक आयोजित करने का दिया निर्देश

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    सरस्वती नदी सफाई अभियान की हुई शुरुआत, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा

    मेराल में मोबाइल जोन का शुभारंभ, सभी कंपनियों के मोबाइल व रिपेयरिंग की मिलेगी सुविधा
    error: Content is protected !!