गढ़वा सदर अस्पताल की बदहाली पर भाजपा का हल्लाबोल: स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गढ़वा सदर अस्पताल की दुर्व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार के कार्यकाल में सदर अस्पताल की हालत बद से बदतर हो गई है। डॉक्टरों की मनमानी और अव्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाओं के कारण गरीब मरीज भटकने को मजबूर हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओपीडी में डॉक्टर गायब रहते हैं और मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता। झामुमो सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। चौबे ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था किसी भी विकास का महत्वपूर्ण आधार है, लेकिन झामुमो सरकार ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गढ़वा सदर अस्पताल और जिले के अन्य अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा जनहित में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, अविनाश पासवान, नवीन जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!