गढ़वा में हेल्थकेयर की नई पहल: निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 20 मरीजों की हुई जांच

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप एवं नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गुड़गांव के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन ग्रुप अध्यक्ष श्री राकेश केशरी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में गढ़वा सहित डाल्टनगंज, रामानुजगंज एवं विश्रामपुर से आए करीब 20 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई और आवश्यक हृदय संबंधी सलाह प्रदान की गई।

वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. विकास केशरी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों में हृदय रोग को लेकर जागरूकता की कमी है। कई मरीजों को बीमारी की जानकारी होने के बावजूद वर्षों तक समुचित इलाज नहीं मिलता, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। उन्होंने घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय वैज्ञानिक और समय पर इलाज की जरूरत पर बल दिया।

डॉ. केशरी ने यह भी कहा कि हृदय की समस्याएं समय पर इलाज न मिलने पर शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकती हैं। उन्होंने जिले के गरीब मरीजों के प्रति अपनी संवेदनशीलता जाहिर करते हुए कहा कि 20 वर्ष की आयु तक के रोगियों को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता होने पर वे अन्य संस्थाओं की मदद से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराएंगे। अन्य रोगियों को भी न्यूनतम शुल्क पर यह सुविधा देने की बात कही।

इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी, फेडरेशन के पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केशरी, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, एम.पी. केशरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), वित्त निदेशक अशोक केशरी और मनोज केशरी (सन रेडियो) उपस्थित रहे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!