भाजपा का आक्रोश मार्च: मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की उठी मांग, संविधान बचाओ के लगे नारे

गढ़वा : झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के “शरीयत पहले, संविधान बाद में” वाले बयान को लेकर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। इसी कड़ी में गढ़वा में भाजपा ने चिनियां रोड नहर चौक से समाहरणालय तक भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आक्रोश मार्च निकाला और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “संविधान विरोधी मंत्री को बर्खास्त करो”, “बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं”, “हेमंत सरकार हाय-हाय” जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान पर देश चलता है, लेकिन झारखंड सरकार के मंत्री संविधान की शपथ लेने के बावजूद शरीयत को सर्वोपरि बताकर बाबा साहब और संविधान दोनों का अपमान कर रहे हैं। ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि झामुमो के मंत्री संविधान की अवमानना कर रहे हैं और वक्फ बोर्ड संशोधन के खिलाफ बयान देकर देश की संवैधानिक व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

भाजपा वरिष्ठ नेता मुरारी यादव ने मंत्री के बयान को देशद्रोही बताते हुए केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि झारखंड संविधान से चलेगा, शरीयत लागू करने का सपना किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी।

कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित प्रमुख नेता – विनय चौबे, विवेकानंद तिवारी, अरविंद तुफानी, ओमप्रकाश गुप्ता, रितेश चौबे, रामशीष तिवारी, उदय कुशवाहा, लक्ष्मण राम, अनीता गुप्ता, उमेश कश्यप, सुरेंद्र राम, रितेश दुबे, अभिषेक कश्यप, गिरिवर यादव, विकास तिवारी, और अन्य उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!