विश्व महिला दिवस पर पांच प्रतिभाशाली महिलाओं का हुआ सम्मान

Location: Garhwa

गढ़वा: विश्व महिला दिवस के अवसर पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली द्वारा जिले की पांच प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ज्ञान निकेतन, गढ़वा में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में चित्रकारी के क्षेत्र में सिमरन सोनी को सम्मानित किया गया, जबकि क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाली शांभवी कुमारी और सुहाना पांडेय को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, टेबल टेनिस में राष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा का नाम रोशन करने वाली आयुषी कुमारी पांडेय और अंजलि कुमारी दुबे को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की अध्यक्ष सुनीता केशरी ने कहा कि यह सम्मान न केवल इन प्रतिभावान महिलाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर माला केशरी, रश्मि कमलापुरी, सीमा केशरी, लता कुमार, सुषमा केशरी, रंजना जायसवाल, रितू जयसवाल, संगीता गुप्ता, वर्षा अग्रवाल, संध्या केशरी, अंजू केशरी, विमला केशरी, रीना सोनी और प्रीति सोनी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने क्यों और कैसे बदली अपनी रणनीति

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने क्यों और कैसे बदली अपनी रणनीति

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त
    error: Content is protected !!