अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य सहियाओं का सम्मान, सिविल सर्जन बोले – जहां नारी को सम्मान, वहां समाज की तरक्की

Location: Garhwa

गढ़वा: शहर के कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गढ़वा शहर की सभी स्वास्थ्य सहियाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला सहिया समन्वयक रोहित कुमार, डॉ. पातंजली केशरी, अब्दुल मन्नान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वहां समाज आगे बढ़ेगा।” उन्होंने स्वास्थ्य सहियाओं के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं, जो घर-घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षित प्रसव, परिवार नियोजन और टीकाकरण के प्रति जागरूक करती हैं। सहियाओं की बदौलत स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है।

जिला सहिया समन्वयक रोहित कुमार ने कहा कि सहिया, स्वास्थ्य विभाग की पहिया हैं। उनका कार्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है। आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है, और उन्हें उचित सम्मान देकर ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य मनु जेम्स, सहायक प्राध्यापक प्रद्युम्न कुमार, अभिलाषा भारती, सुप्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, सचिन कुमार, शशि शेखर विश्वकर्मा, शिवम कुमार चौधरी, ओम प्रकाश यादव, राजेश विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, राहुल प्रकाश, बबीता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। आयोजकों ने अगले वर्ष इसे और भव्य रूप में मनाने की घोषणा की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने क्यों और कैसे बदली अपनी रणनीति

    राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने क्यों और कैसे बदली अपनी रणनीति

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त
    error: Content is protected !!