गढ़वा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ेंगे सत्येंद्र नाथ तिवारी

Location: Garhwa

गढ़वा: रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सामान्य प्रयोजन समिति के सभापति सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कड़े शब्दों में कहा है कि अगर वे जनता से किए वादे पर खरे नहीं उतरते, तो विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने अपने चहेतों को बैकडोर से सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर बैठाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि रंका और मेराल थाना क्षेत्र में रातभर अवैध बालू उत्खनन जारी है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भेजी है। वे इस गोरखधंधे का घोर विरोध करते हुए कहा कि बालू निशुल्क और पारदर्शी तरीके से लोगों को मिलना चाहिए।

विधायक ने घोषणा की कि वे भ्रष्ट पदाधिकारियों और उनके सगे-संबंधियों की संपत्ति की जांच कराने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव रखेंगे। इसके अलावा, इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी और गृह मंत्रालय को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखेंगे।

श्री तिवारी ने कहा कि वे जल्द ही भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और विधानसभा में भी इस मुद्दे पर संघर्ष करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    बरडीहा में नवल हीरो सर्विस सेंटर का उद्घाटन

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    आदर्श विद्यालय अखौरी टोला में समारोहपूर्वक मना शिक्षक दिवस

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना
    error: Content is protected !!