गढ़वा में बोले अरुण सिंह: भाजपा कार्यकर्ता केवल अधिकृत प्रत्याशी को जिताते हैं, कंचन जायसवाल की जीत का जताया भरोसा

Location: Garhwa


गढ़वा में नगर निकाय चुनाव के सिलसिले में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने स्पष्ट कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लेकर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार को ही चुनाव जिताते हैं। कोई निर्दलीय प्रत्याशी यदि मैदान में उतरता है तो उसे पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं मिलता।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रीय स्तर की बड़ी राजनीतिक पार्टी है और वर्तमान में 21 राज्यों में उसकी सरकार है। उन्होंने हाल के निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में हुए चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। ऐसे में झारखंड में भी निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ता सत्ता या व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के सिद्धांतों और संकल्प के साथ काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अनुशासन और समर्पण के आधार पर कार्य करता है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
झारखंड की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, बच्चों के अपहरण के मामले सामने आ रहे हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सुशासन का अभाव है। ऐसे माहौल में निकाय चुनाव के दौरान जनता अपने असंतोष को मतदान के माध्यम से व्यक्त करेगी और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करेगी।
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव का जिक्र करते हुए अरुण सिंह ने कंचन जायसवाल को भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याशी बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कंचन जायसवाल एक सशक्त महिला प्रत्याशी हैं और वे अच्छे मतों से चुनाव जीतेंगी।
उन्होंने अंत में कहा कि झारखंड में निकाय चुनाव भाजपा पूरी ताकत और संगठनात्मक एकजुटता के साथ लड़ेगी और बेहतर परिणाम प्राप्त करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!