गढ़वा में ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

Location: Garhwa


गढ़वा: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्व—ईद-उल-फितर, सरहुल एवं रामनवमी—को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों एवं सभी धर्मों के गणमान्य प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप समूहों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के भ्रामक, भड़काऊ या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कराने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तैनाती करने तथा जुलूसों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को दिए गए।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे पर्व के दौरान आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखें तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!