दूधिया रोशनी में गूंजेगा मैदान, ₹31,000 की इनामी जंग में भिड़ेंगी टीमें

Location: कांडी


कांडी (गढ़वा): कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर स्थित राम मनोहर लोहिया स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। HPL नाइट कॉर्को क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-02) का भव्य आगाज 20 मार्च (शुक्रवार) से होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह चरम पर है।
टूर्नामेंट का आयोजन रात 7 बजे से शुरू होगा, जहां दूधिया रोशनी में खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों द्वारा मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, वहीं दर्शकों के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि वे मैच का भरपूर आनंद उठा सकें।
इस आयोजन का उद्घाटन पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही और युवा समाजसेवी पंकज सिंह के हाथों किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर भी स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹31,000 नकद पुरस्कार के साथ कप दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ₹15,000 नकद और कप प्रदान किया जाएगा। ₹3100 की एंट्री फीस के साथ आसपास के कई गांवों की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
आयोजन समिति के अनुसार, इस बार का टूर्नामेंट पहले से अधिक भव्य और प्रतिस्पर्धात्मक होगा। खेल प्रेमियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और इस रोमांचक क्रिकेट महाकुंभ का आनंद लें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!