गढ़वा पुलिस का विशेष छापामारी अभियान, 20 अपराधी गिरफ्तार, 47 वारंट और 1 कुर्की का निष्पादन

Location: Garhwa


गढ़वा, विगत 15.05.2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर (भा0पु0से0) के निर्देश पर जिले में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, रंका और श्री बंशीधर नगर की निगरानी में सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा सशस्त्र बलों की टीम ने वारंटियों, फरार अभियुक्तों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल 20 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही 47 वारंट एवं 1 कुर्की का निष्पादन किया गया।
थाना/ओपीवार कार्रवाई इस प्रकार रही—
मेराल थाना में 1 गिरफ्तारी एवं 3 वारंट निष्पादन, कांडी थाना में 1 वारंट निष्पादन, रमना थाना में 4 गिरफ्तारी एवं 4 वारंट निष्पादन, नगर उंटारी थाना में 1 गिरफ्तारी, विशुनपुरा थाना में 7 गिरफ्तारी एवं 5 वारंट निष्पादन, धुरकी थाना में 7 वारंट निष्पादन, भवनाथपुर थाना में 2 वारंट निष्पादन, केतार थाना में 3 गिरफ्तारी एवं 7 वारंट निष्पादन, हरिहरपुर ओपी में 1 गिरफ्तारी एवं 1 वारंट निष्पादन, रंका थाना में 10 वारंट निष्पादन एवं 1 कुर्की, भंडरिया थाना में 1 गिरफ्तारी एवं 3 वारंट निष्पादन, रमकंडा थाना में 2 गिरफ्तारी एवं 2 वारंट निष्पादन तथा बड़गड़ थाना में 1 वारंट निष्पादन किया गया।
गढ़वा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!