Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर। फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली घटना जतपुरा गांव के पास हुई, जहां काम से लौट रहे राजू विश्वकर्मा (36) की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतेंद्र कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी भीषण घटना बभनी गांव के पास हुई, जहां एक बाइक पर सवार पांच युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चंदन उरांव (16), मंतोष उरांव (17) और सोनू उरांव (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अखलेश उरांव गंभीर रूप से घायल है।
घायल को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इलाके में मातम का माहौल है।