गढ़वा जिला युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फुंका पुतला

Location: Garhwa

गढ़वा जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया,

इस मौके पर गढ़वा जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष अभिजीत कमल ने कहा कि जिस तरह से NEET UG 2024 की परीक्षा में पेपर लिक, ग्रेस मार्क, एक ही सेंटर से 8-8 छात्रों का टॉप करना। बिहार, रांची, हजारीबाग, गुजरात समेत देश के अन्य जगहों से लगातार छापेमारी के दौरान संदिग्ध वस्तुओं का मिलना यह साबित हो रहा है कि सत प्रतिशत बात सच्ची है कि परीक्षा में पेपर लीक हुई है और इस धांधली में राजनीतिक समीकरण की भी बु आ रही है, इन सब के बावजूद नव नियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा कोई भी शख्त क़दम नहीं उठाया जा रहा है,।

गढ़वा जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजित कमल के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर के विरोध प्रदर्शन किया गया एवं धर्मेंद्र प्रधान मुर्दाबाद NTA होश में आओ जैसे नारे लगाए गए। गढ़वा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजित कमल ने कहा की मोदी सरकार के विफलता का प्रभाव सबसे ज्यादा छात्रों पर पड़ रही है ये 2 करोड़ नौकरी जैसे जुमले देने वाले लोग युवाओं को पकोड़ा तलने की सलाह देते हैं क्योंकि प्रतियोगी परीक्षा में धांधली पर अंकुश लगाने में नाकाम हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा भारतीय युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकार और भविष्य की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी और इस तानाशाही और भ्रष्ट भाजपा सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष उगेंद्र नाथ चौबे,डंडा प्रखंड अध्यक्ष राम सनेश महतो, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष ऋषभ चंद्रवंशी,जिला महासचिव आसिफ खान, शिबू कुमार,golu कुमार,जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रियांशु तिवारी, प्रवीण कुमार मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!