गढ़वा के तीन पहलवानों का जेएसएसपीएस में चयन, जिले का बढ़ाया मान

Location: Garhwa


गढ़वा के डे-बोर्डिंग कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, इंडोर स्टेडियम (राम साहू) के तीन प्रतिभाशाली पहलवानों का चयन झारखंड स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) में प्रवेश के लिए अंतिम रूप से हो गया है। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
बताया गया कि खेल विभाग एवं जेएसएसपीएस द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रांची में किया गया था, जिसमें गढ़वा कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के बालक और बालिका पहलवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गढ़वा के शिवानी कुमारी, परी कुमारी और आदित्य कुमार सिन्हा का अंतिम चयन हुआ।
चयनित खिलाड़ियों को जेएसएसपीएस में प्रवेश के साथ ही खेल, शिक्षा, आवास, भोजन, चिकित्सा और बीमा सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें प्रोफेशनल खेल अकादमी का माहौल और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे भविष्य में जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे।
इस उपलब्धि पर गढ़वा कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। उनके प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी शैलेंद्र पाठक ने तीनों खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें अपने खेल में शत-प्रतिशत समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गढ़वा के पहलवानों द्वारा लगातार हासिल की जा रही सफलताएं यह दर्शाती हैं कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, और उचित मार्गदर्शन व सुविधाएं मिलने पर ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!