बलियारी में सूतक के कारण श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तिथि बदली, 18 अप्रैल को निकलेगी भव्य जल यात्रा

Location: कांडी


गढ़वा जिले के बलियारी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित होने वाला श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ अब नई तिथियों पर संपन्न होगा। गांव में हाल ही में दो लोगों के निधन के कारण लगे सूतक की वजह से आयोजन समिति ने सर्वसम्मति से महायज्ञ की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति, बलियारी की ओर से यज्ञकर्ता संत श्री सुंदरराज (यतिराज) स्वामी के सानिध्य में नई तिथियों की घोषणा की गई। अब महायज्ञ का शुभारंभ 18 अप्रैल 2026 को भव्य जल यात्रा/शोभा यात्रा के साथ होगा, जो पूरे गांव में धार्मिक वातावरण का संचार करेगी। वहीं 23 अप्रैल को पूर्णाहुति और संतों की विदाई के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
आयोजन के दौरान प्रतिदिन विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 2 बजे से संगीतमय प्रवचन और रात्रि 8 बजे से रामलीला का मंचन होगा। साथ ही, संतों और प्रवचनकर्ताओं द्वारा श्रीमद्भागवत एवं रामायण कथा का वाचन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश दुबे उर्फ अन्नू दुबे ने बताया कि महायज्ञ की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समिति के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय सीताराम दुबे की पत्नी सुमति कुंवर (96 वर्ष) और स्वर्गीय धनंजय दुबे की पत्नी विमला देवी (78 वर्ष) के निधन के कारण गांव में सूतक लगा, जिसके चलते तिथि परिवर्तन आवश्यक हो गया।
गौरतलब है कि बलियारी गांव में लगभग 36 वर्षों बाद इस तरह का भव्य श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजित हो रहा है। इसे लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार, जल यात्रा से लेकर पूर्णाहुति तक गांव के सभी परिवार सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे यह आयोजन गांव की एकता, आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!