गढ़वा में मण्डल डैम परियोजना की समीक्षा: 95% कार्य पूर्ण, शेष कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा जिले में शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए उपायुक्त दिनेश यादव ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और कंसलटेंसी एजेंसी मैनटेक उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि परियोजना से जुड़े सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि विस्थापित परिवारों के साथ-साथ पहले से रह रहे ग्रामीणों को भी सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुनर्वास स्थलों पर आधारभूत संरचना का तेजी से विकास किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि विस्थापन के कारण किसी को कठिनाई न हो। उपायुक्त ने आगामी बैठक से पहले सभी 338 प्रभावित परिवारों को 100% मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही वन अधिकार समिति की स्वीकृति, भूमि डायवर्शन और लाभुकों के खातों में भुगतान प्रक्रिया को भी समय पर पूरा करने को कहा।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि मण्डल डैम का लगभग 95% कार्य पूरा हो चुका है। 12 गेट में से 10 गेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है और इन्हें लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, सभी 338 विस्थापित लाभुकों के लिए पे-आईडी भी तैयार कर दी गई है। जल संसाधन विभाग, रांची से यह भी जानकारी दी गई कि एक-एक एकड़ भूमि आवंटन के बाद ही मुआवजा राशि जारी की जाएगी।
इसके अलावा कांडी प्रखंड में चल रही वितरणी (नहर) परियोजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 28 गांवों में 50.76 करोड़ रुपये का मुआवजा भुगतान पूरा हो चुका है। शेष गांवों में भी भू-अर्जन प्रक्रिया जारी है और 5.57 किमी क्षेत्र में सभी कार्य एवं 17 संरचनाएं पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगली बैठक से पहले सभी लंबित कार्यों को पूरी तरह पूरा किया जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी, पुनर्वास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!