खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

भूमि विवाद में मारपीट में ग्रामीण घायल
गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड़ गांव निवासी सुधन सिंह पिता स्वर्गीय वासुदेव सिंह रविवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि सुधन सिंह ने अपने खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान उसके गोतिया जीवलाल सिंह, जिम्मेदार सिंह एवं मुनि सिंह ने खेत जोतने से मना किया। इस पर दोनों पक्ष में नोकझोंक होते-होते मारपीट की घटना घटित हो गई। जीवलाल सिंह, जिम्मेदार सिंह एवं मुनि सिंह ने सुधन सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना को लेकर सुधन सिंह ने डंडई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पेड़ से गिरकर किशोर घायल
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अचला गांव निवासी इबरार अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र फैज अंसारी रविवार को जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि फैज अंसारी ने जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान पेड़ की टहनी टूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसके दोनों हाथों में गंभीर चोट लगी है।
अज्ञात विषैला जंतु के काटने युवक गंभीर
गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरेया गांव निवासी सुधीर राम पिता सुखबीर राम को अज्ञात विषैला जंतु ने काट लिया। गढ़वा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सुधीर राम ने रविवार की सुबह में गाय को चराने के लिए ले गया था। इस दौरान उसके दायां पैर में अज्ञात विषैला जंतु ने काट लिया। इससे उसे अत्यधिक दर्द होने लगी। तब उसके स्वजनों ने आनन-फानन में गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत सुधीर राम की हालत स्थिर बनी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!