खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

कीटनाशक खाकर युवती ने की आत्महत्या का प्रयास 

 गढ़वा  मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव निवासी अशोक पासवान की पुत्री कृति कुमारी 23 वर्ष कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया की किसी बात को लेकर घर में फटकार पड़ा था। उसी बात को लेकर कृति ने कीटनाश्क दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

मां-बेटे को मार- पीटकर किया घायल

 गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी हसीना बीबी पति स्व.शौकत अंसारी एवं उसके पुत्र सयमुद्दीन अंसारी को भसूर, जेठानी आदि ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें हसीना बीबी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में हसीना बीबी ने बताया कि उसके पति की मौत हो जाने के बाद उसके भसूर नेजाम अंसारी, उसकी पत्नी सायदा बीबी उसे घर से निकालने के लिए हमेशा तंग करते रहते हैं। उसने बताया कि उसके दो पुत्र बाहर कमाने के लिए गए हैं। जबकि छोटा पुत्र सयमुद्दीन अंसारी उसके साथ ही रहता है। रविवार की देर शाम को नेजाम अंसारी एवं उसके परिवार के लोग उसे गाली गलौज करने लगे। तब वह गांव में ही मुखिया के घर जाकर इसकी शिकायत की। वहां से लौटने के बाद नेजाम अंसारी, पत्नी सायदा बीबी, पुत्र नौशाद अंसारी, पुत्री सबाना खातून आदि ने मिलकर हसीना बीबी व उसके पुत्र सयमुद्दीन अंसारी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

  ठनका गिरने पर डर कर बेहोश हुआ ग्रामीण

 गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव निवासी इस्राफिल खान पिता स्व.आलमगीर खान ठनका गिरने की आवाज से बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।             

             बताया गया कि सोमवार को दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे इस्राफिल खान खलिहान से भूसा को उठाकर कमरे में रख रहा था। इस दौरान हल्की बूंदाबादी होने लगी और कुछ दूर से अचानक ठनका गिरने की आवाज हुई। इससे डर कर इस्राफिल खान बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस घटना में उसके सिर में हल्की चोट लगी है। इसके बाद उसके स्वजनों ने आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। चिकित्सक ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

 
: सीढ़ी से गिरकर बालिका घायल, चल रहा इलाज

गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के चिरकुटही गांव निवासी श्यामलाल उरांव की पुत्री पांच वर्षीय कविता कुमारी सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।            

             बताया गया कि कविता कुमारी अपने घर में ही छत पर खेल रही थी।इस दौरान वह दौड़ते हुए सीढ़ी से उतरने लगी। इससे पैर फिसलने के कारण सीढ़ी पर गिरकर घायल हो गई। उसका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है।

 
 सड़क दुर्घटना में युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

 गढ़वा : गढ़वा-मझिआंव रोड में जोबरइया के समीप सड़क दुर्घटना में पीयूष कुमार पिता गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मेराल थाना क्षेत्र के विकताम गांव का रहनेवाला है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।             जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात पीयूष कुमार एवं उसका फुफेरा भाई गोलू कुमार मोटरसाइकिल से विकताम से गढ़वा आ रहे थे। इस दौरान जोबरइया गांव के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गई। इस घटना में उसके ठुड्डी में गंभीर चोट लगी है।

 
 महिला को सांप ने डसा

गढ़वा : पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत नेनुआ गांव निवासी देवनाथ राम की पुत्री उर्मिला कुमारी को सांप ने डस लिया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।             

बताया गया कि रविवार की देर रात को उर्मिला कुमारी अपने घर के आंगन में निकली थी। इस दौरान उसके बायां पैर में करैत सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!