कृषक मित्रों ने विधायक को सोपा मांग पत्र

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि):कांडी प्रखण्ड के कृषक मित्रों ने मंगलवार को कृषक मित्र संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान के नेतृत्व में सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह से शिष्टाचार पूर्वक मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। इस संबंध में प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से आत्मा परियोजना के तहत प्रखण्ड के सभी कृषक मित्र कार्य करते आ रहे हैं। कृषक मित्रों की बहाली आत्मा से जुड़े कार्यों का प्रचार-प्रसार के लिए किया गया था। जबकि आत्मा परियोजना के अलावे कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा आपदा विभाग, उद्यान विभाग, योजना बनाओ अभियान, बीएलओ(चुनाव कार्य) सहित अनेकों कार्य कृषक मित्रों के द्वारा कराया जा रहा है। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपने वालों में नीरज कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार, संदीप कुमार ठाकुर, संजय कुमार चौबे, शंभु पासवान, दिलीप कुमार, विकास कुमार सिंह, रिशु रंजन उपाध्याय, राजकिशोर यादव, भोला मेहता, पवन कुमार मेहता सहित अन्य कृषक मित्रों का भी नाम शामिल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!