मांड़र देव स्थान की शिकायत पर स्थानीय व्यक्ति को जान से मारने की धमकी, रंका थाना में दी गई लिखित शिकायत

Location: Ranka

:

रंका/गढ़वा – रंका थाना क्षेत्र के तमगे खुर्द गांव स्थित मांड़र देव स्थान की चहारदीवारी निर्माण में अनियमितता और स्कूली बच्चों से जबरन मजदूरी कराने की शिकायत करने पर संतोष कुमार पासवान को पिछले एक सप्ताह से लगातार गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इस संबंध में संतोष कुमार पासवान ने रंका थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया कि चहारदीवारी निर्माण कार्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दो प्रभावशाली कार्यकर्ताओं द्वारा करीब 25 लाख रुपये की लागत से जिला कल्याण मद के तहत लाभुक समिति के नाम पर कराया जा रहा है।

संतोष के अनुसार, कार्य स्थल पर कई दिनों से स्कूली बच्चों और बच्चियों से जबरन मजदूरी करवाई जा रही थी, जिसमें उन्हें खाने-पीने की वस्तुएं और पैसे का प्रलोभन दिया जा रहा था। साथ ही निर्माण में प्राक्कलन के विपरीत निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते गढ़वा उपायुक्त और रंका थाना प्रभारी से की थी।

शिकायत के बाद, तमगे कला गांव निवासी दीपक कुमार पासवान एवं संजय कुमार पासवान के इशारे पर चिनिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी छोटू कुमार पासवान, जो एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है, ने संतोष को उनके मोबाइल नंबर 9798837308 से फोन कर लगातार धमकी देना शुरू कर दिया।

संतोष कुमार पासवान ने आरोप लगाया है कि छोटू पासवान ने उन्हें मांड़र देव स्थान के निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत वापस लेने के लिए कहा, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। थाना में दर्ज आवेदन में उन्होंने अपनी जान-माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए समय पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!