कांशीराम जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम, उनके संघर्षों को किया याद

Location: Meral

मेराल: सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन के महानायक कांशीराम जी की 91वीं जयंती समारोह सामाजिक परिवर्तन केंद्र के तत्वावधान में गुरु रविदास आश्रम, संगवरिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बामसेफ, डीएस-फोर और बीएसपी के संस्थापक कांशीराम जी के विचारों और उनके संघर्षों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज में बदलाव लाने के लिए पांच प्रमुख संघर्ष किए—आत्मसम्मान, समतामूलक समाज, स्वतंत्रता, छुआछूत एवं अन्याय के खिलाफ लड़ाई और आर्थिक मुक्ति की दिशा में कार्य। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देश के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दलित एवं बहुजन एजेंडा को अपनी नीतियों में शामिल किया है। उन्होंने दलित समाज को न केवल राजनीतिक पहचान दिलाई बल्कि सत्ता में भागीदारी का मार्ग भी प्रशस्त किया।

कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों लोग

कार्यक्रम की शुरुआत बसपा की प्रदेश महासचिव सुनीता देवी ने कांशीराम जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। इसकी अध्यक्षता उमाशंकर राम ने की। इस अवसर पर डॉ. राजेश राम, शिवशंकर राम, संजय राम, मदन राम, कुंदन चंद्रवंशी, राहुल कुमार, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, जय प्रकाश कुमार, निर्मल कुमार, दिलीप कुमार, बुद्ध प्रिय रंजन, अरुण कुमार, दीपु कुमार, मंजेश कुमार, गणेश राम, विपिन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित लोगों ने कांशीराम जी के विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!