कांडी में गायत्री परिवार की गोष्ठी, प्रज्ञा मंडल का गठन

Location: कांडी


कांडी प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड में गायत्री परिवार की गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी कांडी बाजार स्थित महावीर मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक विजय सोनी ने की।
बैठक में प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया। गठित प्रज्ञा मंडल में राहुल सोनी को संचालक बनाया गया। वहीं दीपक सोनी को सह संचालक, राकेश कुमार वर्मा को सचिव, कृष्ण कुमार सोनी को सह सचिव तथा आकाश कुमार सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
गोष्ठी में गढ़वा जिला समन्वयक विनोद पाठक, महिला जिला समन्वयक शोभा पाठक, जिला युवा सह समन्वयक अनिल विश्वकर्मा, मझिआंव प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह, जिला युवा समन्वयक विरेंद्र सोनी, शिव प्रसाद गुरूजी, मझिआंव महिला मंडल की सचिव धर्मशीला देवी तथा मझिआंव शक्तिपीठ के परिव्राजक दिनेश कुमार सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला समन्वयक विनोद पाठक ने गायत्री परिवार द्वारा विश्व स्तर पर संचालित युग निर्माण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती कुरीतियों, अनैतिकता और सांस्कृतिक चुनौतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। यदि लोग केवल अपने व्यक्तिगत कार्यों तक सीमित रहेंगे, तो सामाजिक परिवर्तन संभव नहीं होगा। उन्होंने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
गोष्ठी में नागेंद्र सिंह, विरेंद्र सोनी, शिव प्रसाद गुरूजी और शोभा पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान मोरबे निवासी अजय सिंह ने जून माह में कांडी में नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान युग संगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को युग निर्माण अभियान से जुड़ने और सामाजिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!