कांडी मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की अंतिम चेतावनी

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी असफाक आलम ने लोगों को अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों से कहा कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा रविवार को जेसीबी की सहायता से जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान जो भी सामान सड़क पर मिलेगा, उसे जब्त कर लिया जाएगा।

सीओ राकेश सहाय ने कहा कि पर्व-त्योहार के मौके पर मुख्य सड़क पर जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन, मनमाने ढंग से खड़े किए गए ऑटो, बस चालकों द्वारा बीच बाजार में गाड़ी खड़ी कर सवारी और सामान की ढुलाई जैसी गतिविधियों से स्थिति विकट हो गई है। दुकानों के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों ने आम लोगों का चलना मुश्किल कर दिया है और प्रशासन की कार्यक्षमता पर असर पड़ा है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया विजय राम और बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार भी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!