सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा में नवकन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा, 27 सितम्बर 2025 (शुक्रवार): सरस्वती विद्या मंदिर, गढ़वा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर नवकन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता, ॐ एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

मुख्य अतिथि सदर एसडीओ श्री संजय कुमार पाण्डेय ने नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आध्यात्मिक चेतना विकसित होती है। उन्होंने कन्या पूजन को नारी सम्मान का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार गुप्ता, सचिव श्री मुरारी पाण्डेय, सह-सचिव श्री जयप्रकाश केसरी, कोषाध्यक्ष श्री धनंजय गोंड, समाजसेवी प्रवीण जायसवाल, विजय केसरी और प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार पाण्डेय सहित विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित रहे।

पूजन से पूर्व कन्याओं के चरण धोए गए और उन्हें विधिवत पूजा गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजन उपरांत सभी कन्याओं को फलाहार कराकर आशीर्वाद लिया गया। अंत में माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!