कांडी प्लस टू स्कूल में बीडीओ का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के, शिक्षकों को लगाई फटकार

Location: Manjhiaon


कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने औचक निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्था को देखकर वे काफी नाराज हो गए और शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के समय विद्यालय में अनुशासनहीनता साफ नजर आई। कई छात्र पढ़ाई छोड़कर परिसर में खेलते पाए गए, जबकि कुछ शिक्षक कक्षाओं में पढ़ाने के बजाय बाहर धूप में बैठकर कॉपियां जांच रहे थे। कई कक्षाएं खाली मिलने पर बीडीओ का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन साहू सहित अन्य शिक्षकों को बुलाकर जमकर क्लास लगाई।
बीडीओ राकेश सहाय ने सख्त शब्दों में कहा कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र होता है और इसे किसी भी कीमत पर लापरवाही का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को समय पर कक्षाओं में उपस्थित रहने और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की। पेयजल की समस्या को लेकर छात्रों और प्रबंधन से जानकारी ली गई। इस पर बीडीओ ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शैक्षणिक व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के बाद क्षेत्र के अन्य सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों में भी हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!