मझिआंव में राशन वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई, एमओ ने दो माह का राशन देने का दिया निर्देश

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) अजीत कुमार यादव ने पुरहे गांव स्थित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के डीलर को फरवरी और मार्च माह का राशन हर हाल में लाभुकों को देने का निर्देश दिया है।
जानकारी के अनुसार, टरहे गांव के लगभग तीन दर्जन लाभुकों ने मझिआंव प्रखंड कार्यालय में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर शिकायत की थी कि पुरहे गांव के डीलर के पति भागीरथी साव द्वारा फरवरी और मार्च माह का राशन अंगूठा लगवाने के बावजूद नहीं दिया गया। महिला लाभुकों—सुजांति देवी, अनीता देवी, समुद्री देवी, पनबसिया देवी, केसरी देवी और शिला देवी सहित अन्य ने आरोप लगाया कि राशन मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी गई।
आक्रोशित लाभुकों ने पहले ब्लॉक का घेराव भी किया था, जो एमओ के आश्वासन के बाद शांत हुआ। शिकायत मिलने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने मंगलवार को डीलर की दुकान पर पहुंचकर लाभुकों की मौजूदगी में जांच की। जांच के दौरान डीलर द्वारा फरवरी माह में मात्र 1 क्विंटल 17 किलो राशन मिलने की बात कही गई।
हालांकि, दो माह का अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने पर एमओ ने डीलर को कड़ी फटकार लगाई और दोनों माह का राशन तत्काल वितरण करने का निर्देश दिया। इस पर डीलर के पति भागीरथी साव ने जल्द ही दोनों माह का राशन देने की बात स्वीकार की।
बताया गया कि इससे पहले टरहे गांव के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के डीलर पति इंद्रजीत यादव पर राशन घोटाले के आरोप में दुकान निलंबित कर दी गई थी। इसके बाद उस दुकान के लाभुकों को पुरहे गांव के डीलर के साथ टैग किया गया था।
इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि फुलेश्वर राम सहित बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!