कांडी की सुप्रिया सोनी ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पाई सफलता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर चयन से क्षेत्र में हर्ष

Location: कांडी


कांडी : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड सीजीएल परीक्षा का परिणाम सोमवार देर शाम जारी होते ही कांडी प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रखंड के शिवरी गांव की सुप्रिया सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनारक्षित कोटे से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और प्रखंड में उत्साह का माहौल है।

रिज़ल्ट घोषित होते ही सुप्रिया के घर पर शुभचिंतकों का तांता लग गया। लोग मिठाई लेकर पहुंच रहे हैं और परिजनों के चेहरे पर गर्व की चमक साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सुप्रिया की यह सफलता कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है, जिसने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को देती हैं, जिनके निरंतर समर्थन और आशीर्वाद ने उन्हें इस सफर में मजबूती दी। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और आत्मअनुशासन उनकी सफलता की मुख्य कुंजी रहे।

बधाई देने वालों में राजन सिंह, शिक्षक दुर्गेश सिंह, अमरेंद्र पंडित, साकेत सोनी, प्रकाश सोनी सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने सुप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

सुप्रिया सोनी की सफलता से शिवरी गांव सहित पूरे कांडी प्रखंड में उल्लास और गौरव का वातावरण बना हुआ है, और लोग इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!