21 दिसंबर को होने वाले ‘क्षत्रिय गौरव एकता महा मिलन समारोह’ के लिए घर-घर जाकर दिया जा रहा निमंत्रण

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रतिनिधि : आगामी 21 दिसंबर को गढ़वा जिला में आयोजित होने वाले “क्षत्रिय गौरव एकता महा मिलन समारोह” को सफल बनाने के लिए क्षत्रिय समाज के सदस्यों द्वारा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समाज के प्रतिनिधि लोगों को कार्यक्रम की तिथि और उद्देश्य की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

निमंत्रण अभियान में अमरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, संजय सिंह, राजन सिंह, अजय सिंह, डी.एन. सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, सुदर्शन सिंह, चुन्नू सिंह, नीरज सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। ये लोग विभिन्न गांवों में जाकर समाज के लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर समारोह में उपस्थित होने का आग्रह कर रहे हैं।

जनसंपर्क के तहत मझिआंव प्रखंड के मोरबे तथा कांडी प्रखंड के भंडारिंया, सूंडीपुर, लमारी, बेलहत, सकरकोनी सहित कई गांवों में निमंत्रण दिया जा रहा है।

इसी क्रम में टीम ने मोरबे गांव पहुंचकर ललन प्रसाद सिंह को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया तथा 21 दिसंबर को हर हाल में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह देखा जा रहा है, और आयोजक इसे ऐतिहासिक व भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!