कांडी: किसानों ने सिंचाई के लिए खेत तक बिजली पहुंचाने की उठाई मांग

Location: कांडी


कांडी प्रखंड अंतर्गत बलियारी गांव के ग्रामीण किसानों ने सिंचाई सुविधा के लिए खेतों तक बिजली पहुंचाने की मांग की है। इस संबंध में किसानों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को लिखित आवेदन देकर तार, पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया है कि गांव के लगभग 50 किसानों ने सिंचाई के लिए मोटर का एग्रीमेंट कराया है, लेकिन अब तक उनके खेतों तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच पाया है। मजबूरी में कुछ किसान बांस और बल्ली गाड़कर किसी तरह मोटर चला रहे हैं, जबकि वे नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान भी कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बलियारी गांव सोन और कोयल नदी के तट पर स्थित है, जहां अक्सर बाढ़ का पानी खेतों में भर जाता है। ऐसे में बांस-बल्ली के सहारे बिजली ले जाना बेहद खतरनाक है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस संभावित खतरे को देखते हुए किसानों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर, तार और पोल लगाकर खेतों तक सुरक्षित बिजली आपूर्ति की मांग की है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता, गढ़वा के साथ-साथ विद्युत निदेशक, धुर्वा (रांची) को भी आवेदन सौंपा है। उन्होंने जिले के सभी छूटे हुए किसानों के खेतों तक सिंचाई के लिए बिजली पहुंचाने की मांग की है।
आवेदन देने वालों में किसान शशि रंजन दुबे, बसंत दुबे, भरत दुबे, रवि रंजन दुबे सहित करीब 50 किसानों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन शामिल हैं। किसानों ने जल्द कार्रवाई कर सिंचाई सुविधा बहाल करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!