कांग्रेस नेता ददई दुबे का निधन, शुक्रवार को रांची लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Location: रांची



प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगा अंतिम दर्शन, पैतृक गांव लाने की योजना पर विचार

नई दिल्ली/रांची/गढ़वा। झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और मजदूर नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का बृहस्पतिवार को शाम करीब 7:30 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और पिछले लगभग 25 दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में शोक की लहर है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर फ्लाइट से दिल्ली से रांची लाया जाएगा। रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए शव को कुछ समय के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित चौका लाने की योजना है, हालांकि खबर लिखे जाने तक अंतिम कार्यक्रम तय नहीं हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, ददई दुबे 8 जून को केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए थे, जहां ठंड लगने से वे बीमार पड़ गए थे। पहले से कई बीमारियों से ग्रसित होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

ददई दुबे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मुखिया पद से की थी। वे कई बार विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और एक बार धनबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। एकीकृत बिहार में वे कैबिनेट मंत्री भी रहे। वे इंटक (INTUC) से लंबे समय तक जुड़े रहे और मजदूरों के हक के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।

उनके निधन की खबर फैलते ही गढ़वा, पलामू, धनबाद, बोकारो सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!