कमलापुरी समाज ने मजदूरों के बीच गर्मी से बचाव हेतु किया गमछा, सतु एवं मुरब्बा का वितरण

Location: Garhwa

गढ़वा: हर वर्ष की भांति इस बार भी कमलापुरी समाज गढ़वा उत्तरी इकाई के सक्रिय सदस्य उत्तम कमलापुरी (उत्तम मेवा मसाला, बाजार समिति गढ़वा) द्वारा मजदूर भाइयों के बीच गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए गमछा, सतु एवं मुरब्बा का वितरण किया गया। इस पुण्य एवं सामाजिक कार्य में कमलापुरी वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कमलापुरी, अनिल कमलापुरी, रौशन कमलापुरी, अभिषेक कमलापुरी, प्रमोद कमलापुरी समेत समाज के अनेक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उत्तम कमलापुरी ने बताया कि यह प्रयास मजदूरों की गर्मी से सुरक्षा और उनकी सेहत का ध्यान रखने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल गरीब व मेहनतकश वर्ग को मदद मिलती है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना भी मजबूत होती है।

कमलापुरी समाज के जिलाध्यक्ष मनीष कमलापुरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हर सदस्य को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि समाज का हर वर्ग सुख-समृद्धि और सहयोग के साथ जीवन बिताए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने इस कदम को सराहनीय बताते हुए, मजदूर भाइयों के लिए इसी प्रकार के कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

यह आयोजन समाज सेवा एवं समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला एक सकारात्मक उदाहरण रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मेराल में मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी
    error: Content is protected !!