कई दिनों से बीमार चल रहे आईआरबी पुलिस जवान की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।जीएलए कॉलेज आईआरबी कैम्प में तैनात जवान समसंग टुड्डू उम्र 42 वर्ष की बीमारी से मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि समसंग टुड्डू काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी बीच सोमवार को अचानक उनका तबीयत ज्यादा बिगड़ गया। तबीयत बिगड़ने के बाद आईआरबी कैम्प में मौजूद अन्य पुलिस जवानों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।रांची रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई।इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व जवानों की देखरेख में उनका पोस्टमार्टम करवाया गया।जानकारी के अनुसार समसंग टुड्डू गिरिडीह जिले के रहने वाले थे वह जीएलए कॉलेज आईआरबी कैम्प में ड्यूटी पर तैनात थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू  से

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

    सगमा में अपहृत युवक 5 घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    सगमा में अपहृत युवक 5 घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    error: Content is protected !!