लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिक सहित चार अपराधी गिरफ्तार,भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर डीएसपी मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई कर 18 नवम्बर को मेदिनीनगर शहर के टीओपी 2 थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी पूनम तिवारी के घर मे लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधी राज कुमार,सचिन कुमार, विशाल कुमार और रौशन कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी विशाल कुमार पीड़ित पूनम तिवारी के यहां करीब 3 महीने से किराए के मकान पर रहता था।इस बीच विशाल कुमार 18 नवंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर पूनम तिवारी के घर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो सोने का मंगल सूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो सोने का चैन ,एक सोने का लॉकेट, एक फाइबर पिस्टल ,एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।एसपी रिष्मा रमेशन ने पलामू वासियों को जागरूक करते हुवे कहा है की कोई भी व्यक्ति बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए किसी भी अनजान चेहरे को किराए पर अपना मकान देते है तो वह आपको मुसीबत में डाल सकता है। मकान मालिक जो अपने किराएदार का सत्यापन थाने से नहीं कराते हैं, गलत कर रहे हैं। अगर किराएदार किसी आपराधिक मामले में शामिल पाए जाते हैं, तो मकान मालिक उसका जिम्मेवार होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपना मकान किराए पर देते हैं तो पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराए। ताकि जिले में हो रहे चोरी की घटना और लूटपाट की घटना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ कहीं शादी विवाह या रिश्तेदार के घर जा रहे हैं तो वह इसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना में अवश्य दे।छापामारी अभियान में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,एसआई संतोष गुप्ता,बाल कृष्ण,अनन्त सिंह,एएसआई संदीप राम पुलिस जवान नंदलाल पटेल सहित अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

    खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी
    error: Content is protected !!