एसपीडी काॅलेज में मनायी गयी डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती

Location: Garhwa


गढ़वा: स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज में एनएसएस के तत्वावधान में बुधवार को देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा डा. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर की गयी।
इस मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद की स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका थी। उन्होने अपने राजनीतिक जीवन में सरलता एवं ईमानदारी की मिशाल पेश की। राष्ट्रपति पद से अवकाश लेने के बाद उन्होंने अपना जीवन पटना स्थित सदाकत आश्रम में बिताया जो उनकी नैतिकता और निस्वार्थ चरित्र को दर्शाता है। मौके पर प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश की राजनीतिक इतिहास की सबसे ऊँची और सम्मानित हस्तियों में न केवल शामिल थे बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा थे। साथ ही वे भारत के संविधान निर्माता, एक प्रतिष्ठित वकील, विद्वान, शिक्षक और राष्ट्रनिर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ भी थे। प्रो. परवेज आलम ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद का पूरा जीवन सादगी, समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रहित के आदर्शों से भरा हुआ था। प्रो. भरत उपाध्याय ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष चुने गए जिसे एक जिम्मेदारी, निष्पक्षता, धैर्य और नेतृत्व क्षमता के साथ निभाया। प्रो. अर्जुन प्रसाद ने कहा कि संविधान के निर्माण के दौरान उन्होंने विभिन्न समितियों के बीच तालमेल बनाया और देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक ढांचा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. उमेश सहाय ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह अपने जमाने के गोल्ड मेडलिस्ट बैरिस्टर थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कमलेश सिन्हा ने किया। इस मौके पर डा. अरविन्द गुप्ता, डा. संजीव मिश्रा, प्रो. आशिष पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, प्रिन्स तिवारी समेंत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!