राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों की बैठक

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर — अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को एसडीजेएम सह अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के सचिव आलोक ओझा ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालसा के निर्देशानुसार 13 दिसंबर, शनिवार को पूरे देश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा की गई।

एसडीजेएम आलोक ओझा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति नगर ऊंटरी के तत्वावधान में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बंशीधर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसी को लेकर अपराह्न 1:30 बजे सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्देश दिया गया कि न्यायालय द्वारा थानों को भेजे गए सभी नोटिसों की तामिली शीघ्र कर रिपोर्ट अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति को भेजी जाए। साथ ही ऐसे मामलों की पहचान की जाए जो सुलह-समझौते योग्य हैं, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केसों का निष्पादन कराया जा सके।

एसडीजेएम ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य मामलों का त्वरित, सुलभ और सौहार्दपूर्ण निपटारा सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी थाना प्रभारियों को पूरी तत्परता से अपना दायित्व निभाने का निर्देश दिया गया है।

बैठक में बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, धुरकी थाना प्रभारी जनार्धन रावत, रमुना थाना प्रभारी आकाश कुमार सिंह, बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन सहित अन्य थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!