एसडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, करकोमा पंचायत में किया निरीक्षण

Location: Meral

मेराल। एसडीओ संजय कुमार पांडे ने शनिवार को प्रखंड कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वीडियो सतीश भगत, सीओ यशवंत नायक सहित सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

बैठक में अबुआ आवास योजना एवं मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गई। एसडीओ श्री पांडे ने योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रखंड कर्मियों को प्रगति रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के बाद एसडीओ ने करकोमा पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित आम बागवानी योजना, सिंचाई कूप, डोभा तथा अबुआ आवास योजना का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन पहुंचकर मनरेगा योजना से संबंधित रिकॉर्ड पंजी की जांच की। इस दौरान मापी पुस्तिका में त्रुटि पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बीपीओ आदम अली, शशि भूषण कुमार, नाजिर सुनील कुमार, जेई फिरोज अंसारी, धर्मेंद्र मिश्रा, मुखिया वीरेंद्रनाथ तिवारी, रोजगार सेवक मनदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!