एसडीओ को आवेदन देकर जिप सदस्य पर सड़क और चापानल कब्जा करने का आरोप, जिप सदस्य ने बताया आरोप बेबुनियाद

Location: Meral


मेराल। प्रखंड के ओखरगाड़ा गांव निवासी सत्य प्रकाश ने गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय पांडे को आवेदन देकर मेराल उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह पर सड़क और सरकारी चापानल पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में सत्य प्रकाश ने बताया कि गांव में मनोज सिंह के घर से लेकर जिप सदस्य संजय कुमार सिंह के घर होते हुए दिनेश साव के घर तक एक सरकारी सड़क है, जिसका उपयोग ओखरगाड़ा, पंचफेड़ी और आसपास के गांवों के लोग करते हैं। आरोप है कि जिप सदस्य द्वारा इस सड़क के दोनों ओर बाउंड्री कर रास्ते को कब्जा में ले लिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में गंभीर परेशानी हो रही है।

इसके अलावा, सत्य प्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि जिप सदस्य ने कई वर्षों से एक सरकारी चापानल को अपने बाउंड्री के अंदर कर लिया है और उसमें निजी समरसेबल लगाकर उसका व्यक्तिगत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के प्रभाव और दबाव के कारण ग्रामीण खुलकर विरोध नहीं कर पाते, जिससे वह मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उक्त सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और सरकारी चापानल को आम जनता के उपयोग हेतु स्वतंत्र किया जाए।

इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि मेराल सीओ और बीडीओ को भी सौंप दी गई है।

जिप सदस्य ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

उधर, लगाए गए आरोपों को लेकर जब जिप सदस्य संजय कुमार सिंह से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा, “अतिक्रमण में आवेदक का घर टूट रहा है, इसलिए वह मुझ पर झूठा आरोप लगा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि सड़क निर्माण से पहले सरकारी जमीन की विधिवत पैमाइश कराकर निर्माण कार्य कराया गया है। चापानल को लेकर उन्होंने कहा, “मेरे निजी परिसर में तीन-चार डीप बोर निजी खर्च से लगवाए गए हैं, जिसे कोई भी आकर देख सकता है। सरकारी चापानल की बात मेरे समझ से बाहर है।”

संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को झूठे आरोपों के जरिए बदनाम करना गलत परंपरा है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!