एसडीएम ने बूढ़ीखांड मंदिर प्रक्षेत्र का किया भ्रमण, पर्यटन विकास पर की चर्चा

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा):
गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कोयल और बांकी नदी के संगम स्थल पर अवस्थित बूढ़ीखांड हनुमान मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, दो नदियों के संगम और आसपास की हरियाली के कारण इको-टूरिज्म के लिए उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की इको टूरिज्म पहल या पर्यटन विभाग की योजनाओं के तहत इसे विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा सकते हैं।

बैठक में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि मकर संक्रांति पर यहां भव्य मेला आयोजित होता है, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों के लोग श्रद्धा एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आते हैं।

एसडीएम ने ग्रामीणों से प्राकृतिक वन संपदा, नदी तट की बालू और खनिज संपदा के संरक्षण का भी संकल्प दिलाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!