एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Location: Meral

मेराल। बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय परिसर में खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच खेल की महत्ता एवं आवश्यकता को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता टॉप ट्वेंटी और एक्सीलेंट ट्वेंटी टीम के बीच हुई।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से खेल दिवस, खेलों के इतिहास, खिलाड़ियों के योगदान और खेलों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को खेलों की उपलब्धियों और उनके महत्व की जानकारी दी गई।
प्रतियोगिता में एक्सीलेंट ट्वेंटी टीम ने टॉप ट्वेंटी को तीन अंकों से पराजित किया। आरुषि कुमारी ने कठिन प्रश्नों के सही उत्तर देकर सर्वाधिक अंक अर्जित किए और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल दिवस के प्रथम दिन कबड्डी, खो-खो और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार खेल दिवस के माध्यम से बच्चों और युवाओं को स्वस्थ जीवन तथा आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक राहुल कुमार, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी, पंकज कुमार पासवान, सूर्यप्रकाश, संजय ठाकुर, दुर्गेश राम, नेहा कुमारी, पंकज चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

    बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

    बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 200 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

    बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 200 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

    इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    error: Content is protected !!