इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

Location: Meral



मेराल। मेराल-डंडई रोड स्थित लखेया के इंडियन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह के दौरान छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार छात्र भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद छात्रों ने बहनों की रक्षा, सम्मान और जीवनभर उनका साथ निभाने का संकल्प लिया। राखी बांधने के बाद बच्चों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान विद्यालय परिसर भाई-बहन के प्रेम और बच्चों की खुशियों से गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक विनोद पासवान ने बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी सद्भाव और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने छात्रों से लड़कियों का सम्मान करने और समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्सव के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी दी गई।
मौके पर शिक्षक मनोज कुमार, दिलीप मिश्रा, बबलू पांडेय, हरिओम प्रजापति, विकास ठाकुर, प्रदीप कुमार, सुमन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अपर्णा कुमारी, ऋतु कुमारी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

    बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

    बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 200 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

    बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 200 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

    इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    error: Content is protected !!