जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

Location: Manjhiaon



मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के बरछाबांध गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में घायल लिलावती देवी के बयान पर बरडीहा थाना में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 58/26, दिनांक 26 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में बरछाबांध निवासी आनंद कुमार यादव (28), पिता सोमनाथ यादव तथा लालमुनि यादव (50), पिता रामखेलावन यादव शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया।
जमीन की मापी के बाद हुआ विवाद
बताया गया कि बरछाबांध गांव में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के बीच अंचल अमीन द्वारा जमीन की मापी कराई गई थी। बुधवार को मापी के बाद एक पक्ष जब अपने जमीन स्थल पर पहुंचा, तो पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने गड़ासा, टांगी और लाठी से हमला कर दिया।
मारपीट में मध्य विद्यालय संरक्षाबांध के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनय यादव, उनके भाई विजय यादव तथा विजय यादव की पत्नी लिलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।
घायलों ने आरोप लगाया कि विकास यादव, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, वचन देव यादव, आनंद यादव, सोमनाथ यादव, अविनाश यादव सहित 14 लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से हमला किया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

    बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

    बभनी में मृतक टप्पू रजवार के परिजनों से मिले बीडीओ, मदद का दिया भरोसा

    बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 200 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

    बंशीधर नगर में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, दो कारखाने सील; 200 किलो संदिग्ध रसगुल्ला नष्ट

    इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल, 14 पर प्राथमिकी; दो आरोपी गिरफ्तार

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन में खेल दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
    error: Content is protected !!