एमके इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा अनुपम दृश्य; छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नपं क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर स्टेशन रोड स्थित एमके इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को पारंपरिक व सांस्कृतिक माहौल में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाते भावपूर्ण गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिससे माहौल भावुक और आनंदित हो गया।

इस अवसर पर कक्षा 4 से 7 तक की छात्राओं ने मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्राओं द्वारा छात्रों की कलाई पर प्रेमपूर्वक राखी बांधी गई और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने भी शिक्षकों की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इससे आपसी सौहार्द और सम्मान की भावना को बल मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन जैसा पर्व हमारे समाज में भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और पवित्रता को दर्शाता है। आज बच्चों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी प्रेम, सम्मान और संस्कारों की भावना विकसित होती है। स्कूल प्रबंधन हमेशा से ऐसी सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

डिप्टी डायरेक्टर प्रीति सिंह ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति और शिक्षिकाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने रक्षाबंधन के इस आयोजन को जिस आत्मीयता, सादगी और गरिमा के साथ प्रस्तुत किया, वह मन को छू लेने वाला था। राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के बच्चे न केवल शिक्षा में, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों में भी अग्रणी हैं।

मौके पर निदेशक मनीष कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ राय रोज, मैनेजर रविंद्र शर्मा, संदीप सिंह, कार्यक्रम की समन्वयक अमृता सिंह, सौरव यादव, विजय कुमारगुप्ता, खुशबू प्रजापति, हरेंद्र यादव, सुनील यादव, जितेंद्र प्रताप यादव, कुमारी कंचन गुप्ता, मंगला पाल, रीताजयसवाल, सविता पासवान, पूजागुप्ता, संदीप सिंह, रामजीत प्रजापति, हरे राम सर, प्रिया चौबे, रेणुका सिंह, प्रीति कुमारी, काजल तिवारी, काजल कुमारी, शिवम सिंह समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!