आर.के. पब्लिक स्कूल ऊंचरी में राखी गीत, कविता और प्रतियोगिताओं के साथ मनाया गया रक्षा बंधन

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के आर.के. पब्लिक स्कूल ऊंचरी में शुक्रवार को रक्षा बंधन पर्व बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 10 ‘ए’ की छात्रा पलक सिंह द्वारा रक्षा बंधन पर प्रस्तुत एक भावपूर्ण कविता से हुई।

इस अवसर पर कक्षा 5 ‘ए’ की रींही पोंगल ने रक्षा बंधन के पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, कक्षा 6 ‘ए’ की अंशिका निधि, कक्षा 6 ‘बी’ की श्रेया पांडेय और कक्षा 8 ‘ए’ की निधि प्रिया ने राखी गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय में इस मौके पर राखी मेकिंग और तिरंगा मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जो छात्रों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतियोगिता में विजेता छात्र इस प्रकार रहे:

  • नर्सरी से कक्षा 2 तक: शिवम कुमार, ऋषिका कुमारी, आराध्या कुमारी
  • कक्षा 3 से 5 तक: रींही पोंगल, वाणी कुमारी, पीहू सिंह
  • कक्षा 6 से 10 तक: सुधांशु कुमार, मोहसिना परवीन, सृष्टि दीक्षित

प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य के.आर. झा ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राखी का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है। इसी भाव को हमें समाज में भी अपनाना चाहिए, ताकि हर बहन सुरक्षित महसूस करे।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक श्री अलख नाथ पांडेय ने भी अपने संदेश में सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी और छात्रों को इसी तरह सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!