उड़ीसा में हादसे में मारे गए मजदूर वीरेंद्र का शव पहुंचते ही मझिआंव में मचा कोहराम, उमड़ा जनसैलाब

Location: Meral

मझिआंव: प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित दुबे तहले वार्ड नंबर-2 निवासी ललन राम के पुत्र वीरेंद्र राम (35 वर्ष) का शव बुधवार सुबह जैसे ही घर पहुंचा, पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में कोयल नदी स्थित श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र राम उड़ीसा में मजदूरी करता था। सोमवार को वहां एक ऊंची बिल्डिंग से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बुधवार को शव एंबुलेंस से जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों की चित्कार से उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, मनोज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

मृतक वीरेंद्र राम अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह अपने लंकवा (लकवा) से पीड़ित पिता का इलाज और पूरे परिवार का भरण-पोषण मजदूरी कर किसी तरह कर रहा था। वह एक कुशल मजदूर के साथ-साथ एक अच्छा कलाकार भी था, जो ऑर्केस्ट्रा टीम में नाल वादक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाता था। गरीबी की मार झेल रहे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वह उड़ीसा में काम करने गया था।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे पुत्रों, बीमार पिता और अन्य परिजनों को बेसहारा छोड़ गया है। इस दुखद मौके पर बसपा नेता बिगु राम, राजू पासवान, कृष्णा पासवान, रामगहन राम, मुखलाल राम, सुदर्शन राम, सीता राम, मुखदेव राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!