सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर/प्रतिनिधि
झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाल विकास परियोजना कार्यालय से शुरू हुआ यह जुलूस नारेबाजी करते हुए एसडीओ कार्यालय तक गया, जो बाद में धरने में तब्दील हो गया।

धरने का नेतृत्व यूनियन की जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी ने किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों को अब तक न तो सम्मान मिला है और न ही स्थायित्व। उन्होंने मांग की कि सरकार मानदेय की बजाय वेतनमान लागू करे। जब तक वेतनमान लागू नहीं होता, तब तक सेविका को ₹26,000 और सहायिका को ₹13,000 प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की गई।

अन्य मांगों में सेविकाओं और सहायिकाओं को नियमित वेतनमान, सेवानिवृत्त कर्मियों को ₹5 लाख की एकमुश्त राशि और पेंशन सुविधा, सेविकाओं को पर्यवेक्षिका पद पर पदोन्नति, एफआरएस (फील्ड रिपोर्ट सिस्टम) को बंद करना और सभी को ग्रेच्युटी का लाभ देना शामिल है।

कौशल्या देवी ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। मौके पर बबिता पासवान, रंजू देवी, आशा देवी, सुशील देवी, रेखा देवी, रीता देवी, रेखा श्रीवास्तव, सुशीला गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में सेविकाएं और सहायिकाएं मौजूद थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!